Wednesday, May 1, 2019

लोहे का आदमी



हाथ लोहे के
पांव लोहे के
छाती लोहे की
लोहे का आदमी है वो
पर दिल तो दिल की तरह
जैसा मेरा ,उसका और आपका है जनाब ....

लोहा तप जाता है
पिघलता है भीतर बाहर
इस्पात बनता जाता है जनाब.....

हाथ थके तो सहला देना
पांव थके तो कुछ देर थम जाने देना
पर दिल मत थकने देना ज़नाब ....

मजदूर का दिल थक गया तो
वो अगर रुक गया तो
तुम्हारे दिल तक लहू कैसे पहुंचेगा जनाब ?
क्योकि तुम्हारे जिस्म में
लोहा तो है ही नही
जिससे कि रक्त कण बन सके .....

!!! मधु सक्सेना !!!

1 comment:

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...