Wednesday, May 22, 2019

रेलगाड़ी



छुक छुक करती आती रेल
छुक छुक करती जाती रेल
दूर पास सभी को ले जाती
बड़े काम है आती रेल ...

शान बड़ी निराली इसकी
चाल बड़ी मतवाली इसकी
चलती ज्यों करती हो खेल .....

नर हो या हो फिर नारी
सभी करें इसकी सवारी
मचती रहती  है रेलमपेल .....

मर्जी हो जहां तुम जाओ
मर्जी हो वहां से आओ
चाहे दिसपुर हो या परेल .....

हिन्दू ,मुस्लिम, सिख्ख ,ईसाई
करे सफ़र जैसे हों भाई
सभी धर्म का कराती मेल .......

चेन्नई से इडली ले जाती
कश्मीर से केशर ले आती
और मुंबई से लाती है भेल ....

हल्का हो या भारी माल
चाहे पीला हो या लाल
सबको लाती ले जाती रेल ......

तुमको चाहे कहीं भी जाना
टिकट कटाना भूल न जाना
वरना जुर्माने संग होगी जैल ....

             -----मधु सक्सेना

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...