-------------
मां धरती तो, पिता आसमान,🌹 पिता जीवन चलने का नाम है,🌸
प्रेम का प्रशासन है ,पिता अनुशासन का पाठ है🌹
पिता हैं तो हम बच्चों के ठाठ बाट है,🌹
पिता रोटी,कपड़ा, मकान है🌹
पिता का भाव- स्वभाव कुछ खट्टा कुछ मीठा है🌸🌸
पिता का प्यार अप्रत्यक्ष, अनंत है,
🌸 पिता है तो बच्चो को इंतजार हैं🌸🌸
पिता से ही बच्चो के सपनों की सौगात है❤️
पिता है तो सुरक्षा है, सर पर आशीर्वाद है🌹
पिता अपनी आकांक्षाओं का दमन, परिवार की पूर्ति है🌹
पिता का मान अभिमान बनो, जग में रोशन उनका नाम करो🌹
मां- पिता की कमी कोई पूरी नही कर सकता🌹
ईश्वर भी उनके आशीर्वाद के आगे नतमस्तक है🌹
मां पिता की सेवा ही, चारो धाम की यात्रा है,🌹
किस्मत वाले होते है जो मां बाप के साथ रहते हैं🌹
क्योंकि मा पिता के आशीर्वाद रूपी हजारों हाथ होते है🌹
मां पिता के चरणों में साष्टाग दंडवत प्रणाम करना ईश्वर को पाना है ,🌹🌹🌹🌹🌹
* सुनीता अग्रवाल इंदौर
स्वरचित,, 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌹
No comments:
Post a Comment