महिलाओं को ऐरोबिक्स की ट्रेनिंग दे रहीं है लेखिका
----------------
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग वास करता हैं ,शरीर स्वस्थ होगा तो आप बड़ी से बड़ी विपदा भी आसानी से सुलझा सकते हैं।इस लक्ष्य को साधते हुए अचला गुप्ता समय निकाल कर महिलाओ को एरोबिक्स सिखाने का कार्य सतत रुप से कर रही हे ,एक मुलाकात में उन्होने बताया--
स्कीम नम्बर 78 में एक गार्डन में सुबह मधुर स्वर लहरियों के साथ लगभग 40 महिलाएं सुबह 6:30 बजे से श्रीमती अचला गुप्ता के साथ ऐरोबिक्स नियमित रूप से करतीं है।
स्कूल संचालिका रह चुकीं लेखिका व कवियत्री श्रीमती अचला गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए ऐरोबिक्स क्लास की कमी थी।उन्होंने अपने जीवनसाथी श्री राजकुमार गुप्ता की प्रेरणा से 21 नवम्बर 2018 को ये क्लास शुरू की ।इस क्लास में हर उम्र की महिलाएं ऐरोबिक्स कर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं है।लॉक डाउन पीरियड के दौरान उन्होंने सरलता से किए जाने वाले वर्कआउट के वीडियो तैयार किए जो काफी पसंद किए गए।
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना ही श्रीमती गुप्ता का उद्देश्य है।
No comments:
Post a Comment