Sunday, June 21, 2020

मेरे पापा ,पूनम शर्मा


              *मेरे *पापा**
                  ------



 जीवन में यूं तो हर पल पिता का होता है
कृतज्ञता प्रकट करने के लिए फिर एक दिन ही क्यों??
जीवन में पिता की क्या है अहमियत ये बताने की बात नहीं
पिता होते हैं जीवन की ढाल समान
सारी विपत्तियों  से बचाते हैं एक कवच के समान
पिता का साया जैसे  जीवन की कड़ी धूप में सघन छाया
पिता हैं  जीवन दाता उनकी जगह कोई नहीं ले सकता
पिता होते हैं जीवन पथ प्रदर्शक, चरित्र निर्माता
  पिता नैतिक मूल्यों के अगली पीढ़ी के संवाहक होते हैं 
पिता के प्यार की कोई सीमा नहीं होती....
पिता होते हैं हमारी रीढ़ उनके बिना जीवन है अधूरा
पिता ही मेरी शान और जीवन अभिमान है
उनके प्रति जीवित रहने तक हम सम्मान भाव बनाए रखें
बहुत भाग्यवान होते हैं वो लोग जिनके ऊपर मां बाप का साया होता
पापा आप मेरे ऊपर यूंही आशीर्वाद बनाए रखें
 पापा बहुत याद आती है जब से आप मुझसे दूर हुए हो
वैसे आज भी मुझको यह अहसास होता है आप मेरे आसपास हो



*पूनम शर्मा
इंदौर

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...