Tuesday, May 26, 2020

लेखिका का परिचय नाम- सुश्री हेमलता शर्मा भोली बैन शिक्षा- स्नातकोत्तर जन्मतिथि- 19/12/1977 पता-राजेंद्र नगर, इंदौर मध्य प्रदेश पिन कोड 452012 कार्यक्षेत्र-वर्तमान में लेखिका सहायक संचालक वित्त संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा इंदौर में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत है इससे पूर्व सहायक संचालक जनसंपर्क के रूप में कार्य कर चुकी हैं लेखन विधा में कविता आलेख व्यंग और लघु कथा लिखती हैं मध्य प्रदेश अभिव्यक्ति जैसी शासकीय पत्रिकाओं एवं दैनिक भास्कर पत्रिका नई दुनिया इंदौर समाचार जैसे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आपके आलेख एवं कविताएं व्यंग लघुकथा प्रकाशित होती रही हैं सामाजिक क्षेत्र इंदौर शहर ही है राष्ट्रीय सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी से उत्कृष्ट कवित्री, अग्रसर हिंदी साहित्य मंच जोधपुर राजस्थान से उत्कृष्ट समीक्षक सहित विभिन्न सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मान प्राप्त हो चुके हैं शासकीय क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य हेतु तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। विशेष उपलब्धि-मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आगर मालवा जिले की प्रथम प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न अवसरों पर मंच संचालन अध्यक्षता मालवा थिएटर के कलाकार के रूप में मालवी बोली के प्रचार-प्रसार हेतु *अपणो मालवो* के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं आनंद के रूप में विभिन्न सामाजिक- साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से समाज सेवा एवं जनकल्याण कार्यों में भागीदारी करना है । हाल ही में प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के उपन्यास का मालवी बोली में अनुवाद कार्य किया है । मालवा जन समुदाय द्वारा आपको *मालवा की शान* एवं *भोली बैन* के तखल्लुस से सम्मानित किया जा चुका है । आपके लेखन का उद्देश्य मातृभाषा हिंदी एवं मालवी बोली का प्रचार प्रसार करना है।
बालक आज के बालक
तुम कल देश के कर्णधार
 भाई चारे के नारे का बनना तुम सूत्रधार।
 यह भारत की माटी को सींचना तुम
पसीने से जय जवान जय किसान सार्थक करना
सलीके से देश के लिए देना पड़े बलिदान लहू
से तो तुम हटना नहीं पीछे सरहद पर कुर्बानी से।
 डगमगाना नहीं तुम जैसी परिस्थिति आए संवारना है
मां को मिलकर हाथ बढ़ाए
* मित्रा शर्मा
--------------------------------------------------------------------------
परिचय
 : नाम_मित्रा शर्मा
 स्थाई निवास _महू
रुचि_ साहित्य पठन पाठन 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...