Wednesday, May 6, 2020

*
❤️🌹प्रेम तो अब भी करती है🌹❤️*


 प्रेम तो अब भी करती है पर जताना छोड़ दिया याद में मे रो लेती है पर फोन लगाना छोड़ दिया अभी भी उसके *डीपी*

मे मेरा ही तस्वीर है पर रातो को फोन करके मुझे सताना छोड़ दिया नींद तो आती है पर मेरे सपने में आना छोड़ दिया

कुछ तो खता हो गई है उससे मुझको समझने में पहले की तरफ अब उसने सुबह में जगाना छोड़ दिया इस कदर

मुस्कुराकर दूर हुई मुझसे वो बेवफा बिछड़कर भी याद आने का एक बहाना छोड़ दिया मैं उसके आंखों में प्रेम का समंदर
देखा था इंसानियत का एक सुनहरा जहान उसके अंदर देखा था उसके जुल्फों के बगीचे में मस्ती से झूम लेता था उसके

नयन के नाव में बैठ प्रेम की नगरी घूम लेता था उसका मेरे जीवन मे आना जैसे पतझड़ में बहार था उसके खुशी के लिए

मुझे हर गम भी स्वीकार था उसके साथ तो मैं पूरी जिंदगी जीने को तैयार था पर न जाने किस गुनाह ने मेरा सलोना

सपना तोड़ दिया मोहब्बत तो अब भी करती है बस जताना छोड़ दिया मेरे ही लहू से मुझको सराबोर कर गई क्या गलती

थी मेरी जो मुझको छोड़ कर गई पल भर में मुझे भूलकर किसी और कि हो गई दोधारी तलवार बन मेरा शिकार कर गई

मेरे आँसुओ से ही सोलह श्रृंगार कर गई मेरे इश्क़ के दुनिया को लाचार कर गई वो बेवफा अपने दीवाने को किस हाल में

छोड़ दिया आज मुझे देखकर उसने अपना रास्ता मोड़ लिया जा अब प्यार नही करता ये बंधन मैं सच मे तोड़ दिया *

✍️मनीष कुमार तिवारी* *💐मनी टैंगो*

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...