![]() |
| आशा जाकड |
लगते सारे सबसे न्यारे
चाँद सितारे
चमचम करते मिलके सारे
तितलियां खूब उड़ती हैं,
मेरा मन बहलाती हैं ।
हाथी चौकन्ना रहता है,
दांत दिखाकर हंसता है।
खरगोश भोला लगता है
खूब फुदकता रहता है।
काठ का घोड़ा है खड़ा,
अपनी जगह पर अड़ा ।
टैडीपियर ताली बजाते
नाच-नाचकर मुझे हंसाते।
रंग - बिरंगे हंसते गुब्बारे ,
मन को लगते हैं प्यारे ।
जब बिस्तर पर होता हूँ
सबके साथ खेलता हूँ ।
सब मिलकर गीत गाते,
मुझको प्यार से सुलाते।
मम्मा- पापा तुम्हें प्रणाम ,
बहुत सुंदर दिया इनाम ।💐🌴💐🌴💐🌴💐🌴😀😀🎪🏡🎪😀😀

No comments:
Post a Comment