Wednesday, March 6, 2019

परिचय

संक्षिप्त परिचय :       
वीणा सक्सेना
वीना सक्सेना जी विगत 25 से अधिक वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है,इंदौर की अनेकों संस्थाओं के साथ साथ लायंस क्लब में भी उच्च पदों पर पदासीन होकर कार्य करती रही हैं।  आपको कैदी महिलाओं औऱ फुटपाथी बच्चों को संस्कार शिक्षा देने के लिए  नईदुनिया,फ्रीप्रेस एवं लायंस क्लब के राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है।आप लेखन में भी विशेष रुचि रखती हैं आपकी रचनाये अनेको पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक़ी है,आप अच्छी साहित्यकार के साथ साथ विश्वविद्यालय स्तर पर टेबल टेनिस टूर्नामेंट चेम्पियन भी रही है,।वर्तमान में आप बी. एस. एन .एल .एवम जोनल कार्यालय वास्तुविद महिला उत्पीड़न समिति की सदस्य के रूप में  अपनी सेवाएं दे रही है।
आपको कायस्थ संस्थाओं द्वारा अनेकों बार सम्मानित किया गया, आप कायस्थ महिलाओ का एक (*इरा कायस्थ सोशल ग्रुप* )संघठन भी संचालित करती है, *कायस्थ विभूषण, कायस्थ रत्न , कायस्थ गौरव ,कायस्थ प्रतिभा* से अंलकृत वीना जी के कार्यक्रम आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर भी प्रसारित होते रहे हैं,आप उत्कृष्ट मंच संचालक है,आपको राष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रमो के संचालन का भी अनुभव है,लायंस क्लब में आप उच्च पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त कर ,अनेको बार विभिन्न पुरुस्कारों से नवाजा गया है ।आप *सरोजनी सामाजिक संस्था*( non profit charitable organisation ) की भी संस्थापक अध्यक्ष है ।
आप नेशनल कायस्थ ऐकशन कमेंटी जिसके संरक्षक श्री आर के सिन्हा जी है की मध्य प्रदेश की संयोजिका भी है ।इंदौर में एक चौराहे के नाम चित्रगुप्त चौराहा करवाने में आपका विशेष योगदान रहा हैं। आपको अभी 25 मई को लखनऊ में एवं  11 जनवरी को रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय द्वारा कायस्थ समाज मे उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित किया गया  है ।
आप कायस्थ समाज के उथान के कार्यक्रमो में सदैव तन मन धन से सहयोग करती रही है

संयोजन संकलन द्वारा नरेंद्र श्रीवास्तव ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...