द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न*
=========================================================
संस्था काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी महू (म.प्र.) द्वारा आयोजित ऑन लाईन कवि सम्मेलन में सर्वप्रथम संस्था प्रमुख श्री विनोद सिंह गुर्जर द्वारा अपने लिखित वक्तव्य में सभी का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ का शंखनाद किया इस विराट ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से ४५ नामचीन कवि एवं कवियित्रियों ने ११० साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन डॉ मणी मुत्था, जलगांव (महाष्ट्र) और श्री मनीष तिवारी, मनी "टैंगो" के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त संस्था की संगठन मंत्री डॉ महिमा दुबे ने किया तत्पश्चात चातक सम्मान से सभी कवियों को प्रमाण पत्र संस्था प्रमुख श्री विनोद सिंह गुर्जर द्वारा प्रदान कर नवाजा गया। कुशल संचालन और श्रेष्ठ नियमों के तहत समय की उपयोगिता का आंकलन कर काव्यपाठ महज ३ घंटों में संपन्न हुआ जो कि अपने आप में एक नया इतिहास बन गया है।...
*
सादर नमन आपको...काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी के सुरभित पुष्प जन-जन तक पहुंचाने हेतु ...आपका यह स्नेह सदैव बना रहे।💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
ReplyDelete