Saturday, July 4, 2020

कभी हारे हैं जीवन में

कभी न हारे हैं जीवन में...
--------

कभी न हारे हैं जीवन में, कभी न हम हारेंगे,
मुश्किल वक़्त में हिम्मत से जीवन को सवारेंगे।
अगर नही हुए धनवान, पर बनना न मुझे बेईमान,
प्रभु ने जो दिया मुझे, ख़ुश रह जीवन को निखारेंगे।।

सदवचन ही बोलेंगे, न करेंगे किसी से छल,
सत्पथ पर चलते रहने को लगाएँगे पूरा बल।
छोटे छोटे कर प्रयास, लिखेंगे एक नया इतिहास,
साहित्य सृजन में अब तो यह जीवन ही गुजारेंगे।।

न किसी से ईर्ष्या रखूँ, नहीं किसी से करता होड़,
सफलता पाने को जीवन में करता न मैं तोड़ मरोड़।
चलता न मैं कुटिल चाल, अभिलाषा न बनूँ मालामाल,
आत्मसम्मान को चोट लगे, न कोई प्रस्ताव स्वीकारेंगे।।

कठिन बहुत हालात भी हो सच का दामन न छोड़ेंगे,
आशा के दीप जले सदा, जीवन सद्कर्मों पर मोड़ेंगे।
न झुकने की मेरी आदत, प्रभु के आगे करूँ इबादत,
कड़े परिश्रम के बलबूते जीवन को सफल बनाएँगे।।

माना सच राह पर चलना होगा न बिल्कुल आसान,
पर सत्य पथ का अनुगमन देगा एक अलग पहचान।
कभी जीवन में होगी निराशा, न छोड़नी हमें है आशा,
कभी न हारे हैं जीवन में, निश्चित कभी न हम हारेंगे।।
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
             स्वरचित व मौलिक
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
सादर
लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बस्ती [उत्तर प्रदेश]
मोबाइल 735530942 [साहित्यिक परिचय ]

नाम--  लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
स्थायी पता--ग्राम-कैतहा,पोस्ट-भवानीपुर, जिला-बस्ती
                  272124 (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा--बी. एससी.,बी. एड., एल. एल बी., बी टी सी.
         ( शिक्षक, कवि, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता )
लेखन की विधा--कविता/कहानी/लघुकथा/लेख/बाल कविता

प्रकाशन- प्रगतिशील साहित्य, चाणक्य वार्ता, संपर्क भाषा भारती, हरिगंधा, प्राची, सर्वभाषा, उर्वशी, संगिनी, साहित्यनामा, सेतु, साहित्यञ्जली प्रभा, सत्य की मशाल, लोकतंत्र की बुनियाद, कविताम्बरा, सुरभि सलोनी, रचना उत्सव, प्रतिध्वनि, काव्य कलश,जय विजय, जयदीप, विचार वीथिका, साहित्यनामा(द फेस ऑफ इंडिया),खुश्बू मेरे देश की,उजाला मासिक, शब्द शिल्पी, नव किरण, माही संदेश पत्रिका, सच की दस्तक, अनुभव, तेजस, साहित्य रश्मि, संगम सवेरा, एक कदम, बचपन, संगम सवेरा, अविचल प्रभा, रजत पथ,  आदित्य संस्कृति, द अंडरलाइन, साहित्य सरस्वती, स्वर्णक्षारा काव्य धारा पत्रिका, देवपुत्र, बच्चों का देश, किलोल आदि पत्रिकाओं में 260 से कविताएं, कहानियां व लघुकथा प्रकाशित व राष्ट्रीय स्तर अधिकतर समाचार पत्रों में अब तक 800 से अधिक रचनाओं का प्रकाशन साथ ही साँझा काव्य संकलन "साहित्य सरोवर","काव्यांजलि", "बंधन प्रेम का" "अभिजना", "अभीति", "काव्य सरोवर", "निभा", "काव्य सुरभि", "नव किरण" प्रकाशित व लगभग आठ साँझा काव्य संकलन व एक लघुकथा साँझा संकलन प्रकाशन के अधीन।

संपादन 
1- "नव किरण" मासिक ई पत्रिका का संपादन
2- "तेजस" मासिक ई पत्रिका का उप संपादन
3- राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह "नव किरण" व "नव सृजन" का संपादन

सम्मान-- राष्ट्रीय स्तर पर कलमकार मंच द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 2019-20 के 'कलमकार पुरस्कार' के लिए चयनित, "साहित्य सरोवर", साहित्य साधक अलंकार सम्मान-2019, "काव्य भागीरथ सम्मान", "अभिजना साहित्य सम्मान" वीणा वादिनी सम्मान-2020, " काव्य श्री सम्मान-2020" सहित दो दर्जनों से अधिक साहित्यिक सम्मान व कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...