Tuesday, July 7, 2020

मलामाल सावन

हो जाते मालामाल साथियों सावन में ।
मिल जाते है महाकाल साथियों सावन में ।
1,
दादुर मोर पपिहा बोले ,
धरती मां हरियाली ओढ़े,
भर जाते नदिया ताल साथियों सावन में ।
हो जाते मालामाल साथियों सावन में ।
भक्ति ज्ञान की बहती है गंगा 
लहराता सावन में तिरंगा ,
रक्षा बंधन हर साल साथियों सावन में ।
हो जाते मालामाल साथियों सावन में ।
3
बाग बगीचों  की बलिहारी ,
झूला झूल रहे नर नारी ,
सब खाते बाटी दाल साथियों सावन में ।
हो जाते मालामाल साथियों सावन में ।। 


*साधना सक्सेना ,इंदौर

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...