Sunday, July 5, 2020

शिक्षा

शुभ संकल्प 
दिनांक -05/07/2020
वार -रविवार 
विषय -गुरुपूर्णिमा 
विधा -रोचक संस्मरण 
आज मेरी आयु तिरपन साल की है l यह संस्मरण तब का है जब मैं कक्षा तीसरी में थी l मैं अपनी कक्षा की सबसे बदमाश लड़की थी l हमारा लड़कियों का स्कूल था l हिंदी का वर्ग था l भार्गव मैडम बंदरगाह पाठ पढ़ाने वालीं थीं l उन्होंने पूछा लड़कियों बंदरगाह का अर्थ क्या होता है  कौन बताएगा?  मैंने जल्दी से हाथ ऊपर किया l उन्होंने कहा बताओ?  मैंने कहा बंदरगाह याने जहाँ बंदर रहते है l  मेरा जवाब सुनकर उन्होंने मुझे कक्षा से बाहर निकाल दिया l मुझे आज तक समझ नहीं आया कि उन्होंने मुझे शिक्षा क्यूँ दी?  शिक्षा देने की जगह मुझे समझाना था l
मंजिरी

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...