Wednesday, July 8, 2020

धनुषाकार पिरामिड

धनुषाकार पिरामिड 
---------

हे 
भोले 
करती हूँ 
तेरी स्तुति 
कृपा करो हे 
भोले भंडारी 
दे दो वरदान 
तेरे दर्शन पाऊं 
तेरी शरण ले लो 
जीवन सफल हो 
नई राह पाऊं 
सदगुणो की 
महिमा का 
फल मैं 
पायी 
हूँ 


मैं 
ध्यान 
लगाऊँ 
पूजा करुं 
दर्शन पाऊं 
सावन मास 
की महिमा बड़ी 
है पावन पवित्र 
सावन सोमवार 
करते जो लोग 
भोले की कृपा 
पा जाते है 
जीवन 
धन्य 
हो  

*डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...