*
फागुन* (गीत)
रंगीला फागुन आया है ।
रंगीला फागुन आया है ।
वधू-वसुधा भी पुलकित है ,
वो परिणय-पत्र लाया है ।
हिलोरें ले रहा है मन
उमंगें खिलखिलाई हैं ,
रंगीले पी से मिलने को
धरा ने रूप सजाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
ओढी है जो फूलों की
धरा ने चूनर सतरंगी ,
सजाई माँग किंशुक से
सिंदूरी रंग भराया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
चंचल शोख़ हवाओं की
हुई कैसी शरारत ये ,
कपोलों में धरा के लाल-
गुलाबी रंग लगाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
बौर आए रसालों पर
हुई चंपई फ़िज़ाएं भी ,
मधूरी तान में कोकिल ने
मंगल गीत गाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
*वंदना दुबे*
फागुन* (गीत)
रंगीला फागुन आया है ।
रंगीला फागुन आया है ।
वधू-वसुधा भी पुलकित है ,
वो परिणय-पत्र लाया है ।
हिलोरें ले रहा है मन
उमंगें खिलखिलाई हैं ,
रंगीले पी से मिलने को
धरा ने रूप सजाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
ओढी है जो फूलों की
धरा ने चूनर सतरंगी ,
सजाई माँग किंशुक से
सिंदूरी रंग भराया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
चंचल शोख़ हवाओं की
हुई कैसी शरारत ये ,
कपोलों में धरा के लाल-
गुलाबी रंग लगाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
बौर आए रसालों पर
हुई चंपई फ़िज़ाएं भी ,
मधूरी तान में कोकिल ने
मंगल गीत गाया है ।
रंगीला फागुन आया है ----
*वंदना दुबे*

No comments:
Post a Comment