Thursday, February 13, 2020

फ्रिज 

घर्र , घर्रर, घर्रर तेज़ आवाज़ काम मे ख़लल डालने के लिए काफी है आज तो साफ करना ही है फ्रिज की डिफ्रॉस्ट ट्रे को , फ्रिज के पीछे की सफाई हमेशा छूट जाती है लेकिन वह आज शायद आज आया ।

फ्रिज के पास से गुज़रते समय लगा जैसे किसी ने कहा ---- घर्र , घर्र , रुको --- कदम थम गये ये आवाज कही फ्रिज से तो नही 

ठाना अभी , अभी ही करती हूं इसकी सफाई । 
फ्रिज को आगे खिसकाया , जितनी धूल हो सकती थी उससे ज्यादा ही थी  defrost Trey पानी और गंदगी से पूरी तरह से भरी हुई थी ।
 आधे घंटे के फ्रिज सफाई अभियान के बाद फ्रिज को start किया ।

कोई आवाज़ नही plug को tight किया लगा कही ढीला ना हो , ना कोई घर्र नही खोल कर देखा चल रहा है कि नही , चल तो रहा पर उसकी आवाज़ ----घर्रर घर्र  

नही वो आवाज़ नही थी शायद उसकी कराह थी पूरी भर चुकी गंदे पानी की defrost treyके कारण जिससे कि उसके compressor पर बेवज़ह load  पड़ रहा था ।

पता नही क्यो मुझे मशीन और इंसानी फितरत में एक समानता दिखाई दी ।

मन मे बैठी दुश्चिंताएँ , तनाव , अशांति , अफ़सोस , क्रोध 

हमारे मन - मस्तिष्क को अपने बोझ तले नही कुचल रहा , क्या हम उस बोझ से खुद को मुक्त कर

सहज  शांत , निर्मल नही हो सकते फ्रिज जैसे ?

शालनी रायजदा

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...