Sunday, January 12, 2020

आत्मविश्वास

आत्मविश्वास मुझे बचपन से ही उस काम को करने का शौक और जज़्बा होता था ,जिसके लिए ये कहा जाता था कि ये तुम नही कर पाओगी।
ईश्वर की कृपा भी रही कि उन कार्यों को मैं सफलतापूर्वक कर पाई।
 इसी से सम्बंधित एक घटना जीवन मे घटी। मेरी एक प्रिय सखी रोज सुबह ऐरोबिक्स वर्क आउट करने जाया करती थी।मैं सुबह उठने में बेहद आलसी थी।
एक रोज मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा कि मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगी और ऐरोबिक्स करूंगी।उन्होंने हंसते हुए कहा तुम और ऐरोबिक्स, तुमसे नही होगा।
ये बात मुझे अंदर तक चुभ गयी।इसे मैंने चुनौती की तरह लिया और अगले ही सुबह से क्लास जाने लगी।
मैंने पूरी लगन से ये विधा सीखी और आज मैं स्वयं एक ऐरोबिक्स ट्रेनर हूँ। 
हर उम्र की लगभग 40 महिलाओं को मैं घर के पास के बगीचे में प्रशिक्षण देती हूं और उनका प्यार ,स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। 

* अचला गुप्ता इंदौर

3 comments:

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...