Wednesday, January 29, 2020


रंग बसंती का खिला है ऐसे,
जग सारा रंगीन हो गया।
पर कब तक खिले रहेंगे ये फूल,
ये प्रश्न भी संगीन हो गया।
न भूलो तुम उन रस्मों को,
जिनसे बंधा है कल तुम्हारा।
न खो दो तुम इन रस्मों को,
जो है हर उत्तर तुम्हारा।
पीला, नारंगी हो या हरा,
सब रंग खेलते है मुस्कानों से।
बाधँना पड़ता है माली को,
मिट्टी के गीले धागों से।
अपना रंग मटमैला करके ही,
खिलाना है वो फूल नया।
जो रंग भर आँखों से होकर रूह में,
वो देता है स्वप्न नया।
तो खिल जाओ तुम भी मटमैला होकर।
ये मिट्टी ही जीवन था,
ना भूलो तुम कर्ज इसका।
आदिति भदोरिया 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...