Wednesday, January 29, 2020

पीत रंग में सजी वसुंधरा ,
कुहू कुहू कोयल की गुंजन।
ऋतु वसंत का हुआ आगमन ,
हर्षित और उल्लासित तन मन।
वीणा वादिनी की करें आराधना,
विद्या का अमृत हम पाएं।
पीत वस्त्र की आभा दमके,
रौशन मानो सभी दिशाएं।
करें प्रार्थना ईश्वर से हम ,रंग
खुशी से दमके जीवन।
सुंदरता प्रकृति सी पाएं
दर्पण सा उज्ज्वल हो हर मन।

अचला गुप्ता
इंदौर

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...