Tuesday, January 28, 2020

विषय - गणतंत्र
विधा - गीत


तिरंगा लहराए भारत हर्षाये.…2
आजादी को पाकर गणतंत्र बनाये ...2

 कितनी शहादत से है आजादी पाई (आई )
माँ भारती तब जाके देखो मुस्काई
मनु शेखर राजगुरु भगत सिंह छाए...2
आजादी को पाके गणतंत्र बनाये ......।।1।।

दीर्घ संविधान का है  खिताब हमने पाया
लोकतंत्र का है हमने डंका बजाया
विश्वगुरु बनकर के भारत दुनिया में छाए .2
आजादी को पाकर गणतंत्र बनाये ...।।2।।

राजेंद्र प्रसाद जी ने ध्वज फहराया
स्वर्णिम इतिहास से गौरव बढ़ाया
मुख्य अतिथि रूप में देखो सुकारनो आये ..2

आजादी को पाकर गणतंत्र बनाये ..… ।।3।।
71 वा गणतंत्र आज हम मनाये
धारा 370 मोदी जी हटाये
ऐतिहासिक पल में अब झूमे नाचे गायें ...2...।।4।।
आजादी को पाकर गणतंत्र बनाये
*तिरंगा लहराए भारत हर्षाये*
*आजादी को पाकर गणतंत्र बनाये*

©मौलिक रचना
प्रणिता राकेश सेठिया *परी*
रायपुर 36 गढ़

1 comment:

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...