Friday, February 8, 2019

बसंती बयार



मनोरमा जोशी
मेरे पिया गये परदेश ,
सखीरी मेरा मन तरसे ,
बसंती रंग बरसें ,
 जिया मे कैसे रंग हरखे ।
सरसों बढ़ती अरहर बढ़ती ,
गढ़ती नही कहानी  ,
राह ताकते हो गई उमर सयानी ,
टूट गये सब्र के फूल 
मन पुलके तन हरसे ,
बसँती रंग बरसे  ।
बौर फूलते गैदा हँसते ,
महुआँ भी यदमात ,

कोन जतन हो सखी हमारे ,
पिया मिलन हो जाये ,
दीप आंस के बुझे कहीं 
कांप उठी इस डर से 
ऐरी सखी न पिया हमारे 
दहकन लगें पलाश ,
पगलाई धरा लगती है बोराया आकाश ,
चातक जैसी अकुलाहट हैं ,
बुझ पाये अमृत बसंत से
अमृत बरसें  बसंती रंग बरसें ।
      मनोरमा जोशी

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...