वसंत पंचमी पर शुभसँकल्प समूह द्वारा रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया .इस कार्यक्रम में ग्रामसेवा समिति का संचालक श्री अर्पण जेन ,साहित्यकार श्रीमती शिखा जेन ,सावित्री चेरीबल ट्रस्ट की डारेक्टर डॉ अर्चना श्रीवास्तव ,शुभसँकल्प पत्रिका के एडवाइजर श्री उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम श्री गणेश किया ।इस अवसर पर अर्पण जेन ने कहा कि हम अपने ऑफिशियल और ड्यूटी करते हुए हिंदी को अपनाए ,शिखा जेन ने कहा कि हम कम से कम हिंदी में हस्ताक्षर तो कर ही सकते हैं तो हिंदी में हस्ताक्षर करो के अभियान में सहयोग दे ,डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि वसंत पँचमी बहारो का संदेश लेकर आई है तो हम कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करें।
शुभसँकल्प पत्रिका की संपादक डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम और समूह की जानकारी देते हुये कहा कि हम अंतिम पंक्ति के लोगो को भी आगे ले ,उन्होंने शुभसँकल्प वसंत पंचमी संग्रह की विवेचना करते हुये कहा कि आज के डिजिटल युग में लेखको को ढेर सी चुनोतियो का सामना करते हुये आगे बढ़ना है ।इस अवसर पर शुभसँकल्प चित्रांश समूह द्वारा अर्पण शिखा जी को चित्रगुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर श्रीमती स्वाति जैन ,श्रीमती अचला गुप्ता ,श्रीमती मनोरमा जोशी ,श्रीमती विभा ,डॉ अंजुल कंसल , आदि ने वसंत पंचमी पर अपनी रचनाओं के द्वारा समा बाँध दिया ,उपेंद्र श्रीवास्तव ने बासुरी वादन किया ,इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को भी पुरुस्कृत किया गया ।प्रथम ,विकास , राहुल ,वासु ने फूल मालाओं से अथितियों का सम्मान किया
आभार प्रर्दशन डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने किया।



No comments:
Post a Comment