Sunday, August 18, 2019

ऐ वतन

*
शीर्षक* - *"ऐ वतन"*
*ऐ वतन तेरी खातिर हम सच्चे वीर योद्धा बन जायेंगे ।
*देश भक्ति का जज्बा लेकर केसरिया ध्वज फहरायेंगे।
*तीन रंगों  का तिरंगा झंडा फहरा कर वंदन राष्ट्र गीत हम गायेंगे।
*देश की माटी का तिलक लगा देश भक्त बन जायेंगे ।
*नहीं झुकेंगे नहीं रुकेंगे देश का गौरव मान सम्मान बढ़ाएंगे।
*साहस वीरता का पराक्रम दिखला जीत का जश्न मनायेंगे।
*आन बान शान से पुरुस्कार विजेता बन तिरंगे का परचम लहरायेंगे।
*दुश्मन की सीमा में घुसकर बंदूक की नोंक पर सीना तान डट जायेंगे।
*अपनी जान जोखिम में डालकर दुश्मन को मार भगायेंगे।
*संदेशवाहक बन सदभावना जीवन ज्योति की मशाल बन जायेंगे ।
*ऐ वतन तेरी खातिर अपनी जान कुर्बान कर शहीद भगत कहलायेंगे।
*देश भक्ति की धरोहर को बचा हर भारतवासी के खून में दौड़ायेंगे।
स्वरचित मौलिक रचना 📝📝
श्रीमती शशिकला व्यास
*जय हिंद वन्देमातरम* 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...