Thursday, August 22, 2019

जन्मे कुँअर कन्हिया



बृज मे बटत बधाई ,
जन्मे कुअँर कन्हाई ।
आँधी रात घणी बरसात,
जमना खल खल उबराई,
जन्मे कुअँर कन्हाई ।
कारागृह के बंद द्धार ,
बिन चाबी ताले खुल गये,
अदभुत लीला रचाई ,
जब जन्मे कुअँर कन्हाई।
जहाँ जन्म लिया वहां पिया दूध नहीं ,
जहाँ दूघ पिया वहां लिया
जन्म नहीं ,
दो दो माता ने खुशियां मनाई ।
ऐसे जन्मे कुअँर कन्हाई।
कंस मामा का करने सफाया,
रची कान्हा ने ऐसी माया ,
धन धन प्रभु की चतराई ,
शोभा बरणी न जाई ।
बाजत ढोल नगाड़ा घर घर ,
और बाजे शहनाई ।
जब जन्मे कुअँर कन्हाई ।
      .मनोरमा जोशी ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...