Sunday, September 8, 2019

विमुन प्रेस क्लब द्वारा सकरात्मक पहल



विमून प्रेस क्लब द्वारा सकारात्मक दिशा में पहल
-----------------------------
विमून प्रेस क्लब द्वारा पुनः समाज को जागरूकता  की मिसाल को जलाने का प्रयास किया गया जिसका क्षेर शीतल रॉय ,रचना जोहरी , श्र्द्धा  चौबे ,आरती शर्मा तथा विमून प्रेस क्लब की महिलाओं को  प्राप्त होता हैं ।विश्वास छोटा सा शब्द जरूर हैं पर जिसमे सारी सृष्टि का सार समाया है। विश्वास ही पत्थर को भगवान बना देता है इस सार गर्भित  मुद्दे पर विचारविमर्श हुआ। अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे वही श्रोताओं ने भी अपनी दलीले प्रस्तुत की।

*विश्वसनीयता के संकट का समाधान सही के साथ खड़ा होना है- *
एसएसपी मिश्र

* हमें समाज में कोई अच्छा कर रहा है तो उसके साथ खड़ा होना चाहिए, हमारे मजाक उड़ाने से विश्वास का संकट खड़ा हो जाता है।*
* इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र
 वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित का राष्ट्रीय परिसंवाद जो शनिवार,07 सितंबर को शाम 05 बजे सोलारिस रिसोर्ट,राजीव गांधी चौराहे पर आयोजित किया गया
जिसमें बतौर अतिथि व वक्ता इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान अहमद सिद्दीकी, रवींद्र जैन, राजेश सिरोठिया, वुमंस क्रिकेट एमपी की को-चेयरपर्सन सिद्धयानी पाटनी और डॉ. गिनी छाबरिया शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया इसके उपरांत संस्था की अध्यक्ष शीतल रॉय ने स्वागत उदबोधन दिया। इसके बाद राष्ट्रीय परिसंवाद का विषय 'समाज में विश्वसनीयता का संकट' रहा जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ और अतिथि वक्ता पब्लिक, पॉलिटिक्स, प्रेस और पुलिस में बढ़ रही दूरियां और घट रही विश्वसनीयता पर अपने विचार रखें।
आभार रचना जोहरी ,सुनयना जी ने किया ,विमून प्रेस क्लब की जानकारी  शीतल।राय ने ढ़ी ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...