Monday, September 30, 2019

मेरी नज़र में गांधी



गांधी जी एक सच्चे इंसान थे मूलतः । अंदर - बाहर एक से । बिना किसी दुराव - छिपाव के । जो सोचते थे - बोलते थे उसे करते भी थे । मन - वचन - कर्म से पवित्र - समान ।
गाँधी वाद को यदि हम धैर्य व ध्यान पूर्वक पढ़ें तो अपना जीवन संवार सकते हैं आज भी जबकि वे 150 वर्ष पहले जन्मे थे । फिर भी जो शास्वत सत्य है वह तो रहेगा ही । तभी तो वे कहते थे कि - सत्य ही ईश्वर है ।
नियम - संयम - अनुशासन का ही तो पर्याय था उनका जीवन । जिसकी प्रासंगिकता कभी समाप्त नहीं होगी ।
सदा जीवन , उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे वे ।
हम अपना जीवन सादा कर लें , विचार उच्च हो ही जाएंगे । आज हमने अपना जीवन ही जटिल बना रखा है तो विचार भी उलझे - उलझे - भ्रमित करने वाले हैं जो असमंजस - कन्फ्यूजन पैदा करते हैं ।
इंसान का इंसान बने रहना ही बड़ी बात होती है जो कि मोहनदास करमचंद गांधी , हमारे राष्ट्रपिता , बापू  थे।
*चेतनाभाटी
67 , मधुबन कॉलोनी
इंदौर - 45200

No comments:

Post a Comment

Featured Post

हिंदी पखवाड़े पर इंदौर संघ लेखिकाओ के पसंदीदा पुस्तकों पर विचार

एक सच्चा रिश्ता एक अच्छी किताब की तराहा होता है,  कितनी भी पुरानी हो जाए, फिर भी शब्द नहीं बदलते, रास्ते बहुत मिलेंगे भटकाने के लिए, लेकिन स...