Z
लायनेस क्लब ऑफ इंदौर वेस्ट का आनलाइन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
================================================
लायनेस क्लब ऑफ इंदौर वेस्ट का आनलाइन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में
*ला. पूनम शर्मा अध्यक्ष*
*ला. अचला गुप्ता सचिव*
*ला. प्रिया जैन कोषाध्यक्ष
कार्यक्रम अतिथि
क्लब मार्गदर्शक पा. डि. प्रे. लायनेस निर्मला जी वोहरा, व हमारी पा. म. प्रे. लायनेस प्रभा जी जैन का
*लायनेस क्लब ऑफ इंदौर वेस्ट*ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l
सचिव ला. अचला गुप्ता सेवा गतिविधियों का त्रैमासिक विवरण प्रस्तुत किया जो निम्नलिखित है __
प्रशासनिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत14 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट के शपथ विधि समारोह में क्लब की सहभागिता रही।
15 अगस्त एवं 23 अगस्त को लॉयन क्लब की मीटिंग्स में उपस्थिति रही।
स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत दवाईयों व अन्य स्वास्थ्य सामग्री के लिए 3 एवं डायलिसिस के लिए 24 सदस्याओं द्वारा सहयोग किया गया।
जन संरक्षण के अंतर्गत कोरोना रिलीफ फंड में 3 एवं जरूरत मंदों को 19 सदस्याओं द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में कुल 4 सेवा गतिविधियां की गईं।
दिव्यांग सेवा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को मिट्टी के गणेशजी बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें मास्क ,खाद्य सामग्री वितरित की गई।
नारी कल्याण के लिए 2 एवं गौशाला में 2 सदस्याओं द्वारा सहयोग किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर अनुभूति विजन सेवा संस्थान में 8 शिक्षकों को श्रीफल व तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण के संरक्षण हेतु अनेक लॉयनेस बहनों द्वारा घर मे व आसपास पौधारोपण किया गया।
उपर्युक्त सभी सेवा गतिविधियों में कुल 2,46,750 ₹ व्यय हुए।
कुल सेवा गतिविधियां 81 हुई जिसे 89 व अनेक लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर साधना सक्सेना जी ,नवनीत जैन अर्चना जी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया l
वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में हम सभी महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है,इन्हीं बातों को मद्दे नज़र रखते हुए *Psychological counselor सुश्री डोली जी* डिसूजा को स्पीकर मीटिंग का जिक्र किया गया l
हम बहनें घर के सभी लोगों का ख्याल रखते हुए अपने स्वास्थ का ख्याल कैसे रखें और आज के हालात में तनाव रहित कैसे रहा जाए , इससे सम्बन्धित कुछ लाभ प्रद जानकारी दी गई l
रीजनल कार्डिनेटर स्नेह किरण श्रीवास्तव ने अधिकृत यात्रा व उनका बहुत ही सारगर्भित बढ़िया उद्बोधन दिया l
आभा मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया l
इस अवसर पर अनामिका जी ने तंबोला गेम खिलाया जिसमें सभी ने भाग लिया, मृदुला सिन्हा ने जन्मदिन की बधाई सभी सदस्यों को प्रदान की ,प्रिया जैन ने खर्च आय का विवरण दिया, पूनम शर्मा जी ने सबका आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment